शासन ने चुनाव से पहले किए अधिकारियों के तबादले।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेशासन ने कई आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, किसी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है तो कुछ का भार हलका भी किया है। अभी कुछ और तबादले होने की संभावना जताई जा रही है।

नीचे देखें लिस्ट:

प्रभारी सचिव संस्कृति बधाई सुरेंद्र नारायण पांडे को प्रभारी सचिव संस्कृत शिक्षा बनाया गया।
नूपुर को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई।
आर मीनाक्षी सुंदरम से संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी हटाई गई।
अंशुल सिंह को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की का दिया गया अतिरिक्त चार्ज।
शिव कुमार बरनवाल को एडीएम प्रशासन देहरादून के साथ अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई।
जय भारत सिंह को उधमसिंह नगर के एडीएम पद से हटाते हुए उपायुक्त गन्ना काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई।
रोहित मीणा को अपर सचिव वित्त एवं नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।

Share This Article
Leave a Comment