हरिद्वार : कार में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

हरिद्वार में महिला के साथ गैंगरेप की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारी चमगादड़ टापू पार्किंग की तरफ दौड़ पड़े और एंबुलेंस से महिला को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची उस वक्त एक व्यक्ति महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दरअसल पुलिस कंट्रोल रूम को चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ी एक कार में महिला के साथ गैंगरेप होने की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ पड़ी। महिला अस्पताल में फर्स्ट एड मिलने के बाद महिला को होश आया तो उसने बताया कि वह सहारनपुर की रहने वाली है, और अपनी मर्जी से घर से आई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। महिला की उम्र करीब 30 साल है महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए शख्स से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment