केदारनाथ जा रहे थे, वाहन हादसे में हो गये घायल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार की सुबह करीब 4:15 बजे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची चौकी से 108 एंबुलेंस की मदद से कार सवार घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश भिजवाया है। बताया जा रहा है कार सवार लोग केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में शिवपुरी के समीप हादसा हो गया।

घायलों की पहचान

अजय (22 वर्ष) निवासी सांभली, थाना निड्डू, करनाल, हरियाणा, विनोद (32 वर्ष) जोरासी, समाल, हरियाणा, रामजीलाल 23 वर्ष निवासी साई कालोनी, जाटन रोड, पानीपत हरियाणा, सौरभ (22 वर्ष) निवासी सांभली, थाना निड्डू, करनाल, हरियाणा, आकाश (22 वर्ष) निवासी मीरा संधारी,करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment