जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश में व्यवसायिक पूर्व छात्रों की बैठक संपन्न

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश में व्यवसायिक पूर्व छात्रों की बैठक आज संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान डोमेश्वर साहू जी (मा० क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश), श्रीमान भुवन जी (प्रांत संगठन मंत्री उत्तराखंड), श्रीमान विनोद रावत जी (सह प्रदेश निरीक्षक, शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड) कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान पंकज गुप्ता जी , ने दीप प्रज्वलित करके की। मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर ‘विद्या भारती पूर्व छात्र पोर्टल’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l डोमेश्वरसाहू जी ने अपने पूर्व छात्रों को अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने विद्यालयों का सामाजिक कार्य में योगदान समय-समय पर दे सकते हैं अपने विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी पूर्व पुरातन छात्रों को अपने विद्यालय में कार्य क्षमताओं के अनुसार भारत को जगतगुरु के श्रेणी में रख सकते हैं विश्व में एक जगतगुरु का स्थान दे सकते हैं भारत को कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व छात्र श्रीमान राजकुमार बत्रा जी, C.A., पूर्व छात्र वीरेंद्र सेमवाल जी ने की l इस कार्यक्रम में विद्यालय के सम्मानित व्यवस्थापक डॉ दीपक तायल जी , विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गुरु प्रसाद उनियाल जी, श्री विजय बडोनी जी (प्रधानाचार्य पुष्पा बडेरा) श्री उमाकांत पंत जी (प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास) श्री सुरेंद्र सिंह नेगी (प्रधानाचार्य 14 बीघा) श्रीमती रजनी रावत (प्रधानाचार्य बालिका विद्या मंदिर) श्रीमती पूनम अनेजा जी (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास) श्रीमती अनीता रयाल जी (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महाराष्ट्र निवास) व पूर्व छात्र आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment