कनक धनाई ने वीरभद्र मंदिर में टेका मत्था, की पदयात्रा।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ऋषिकेश। सोमवार दिनाँक 27 दिसंबर को उत्तराखंड जनएकता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवम विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश सीट से प्रत्याशी कनक धनाई द्वारा उजपा के लगभग 500 कार्यकर्ताओं के साथ प्राचीन वीरभद्र मंदिर में विशाल पूजा एवम भंडारे का आयोजन किया गया। सीमा डेंटल के समीप संबोधन के पश्चात कार्यकर्ताओं समेत कनक धनाई ने वीरभद्र मंदिर तक पदयात्रा की,तत्पश्चात गर्भगृह में वीरभद्र महादेव के सम्मुख महारुद्राभिषेक एवं यज्ञ किया।
कनक धनाई ने कहा कि प्राचीन मंदिरों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु हम संकल्पित हैं, यह कार्य बिना महादेव के आशीर्वाद के संभव नहीं। यह कार्यक्रम भविष्यवर्ती योजनाओं की परिणीति को निश्चित करेगा जिसका आगाज़ हमने आज से कर कर दिया है,आज हमारे ऋषिकेश का पूरा उजपा परिवार विधानसभा चुनाव 2022 हेतु विजयश्री पाकर खुशहाल ऋषिकेश की कामना करने पहुँचा है।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सोम अरोड़ा, प्रदेश महासचिव गुरुमुख सिंह, ग्राम प्रधान शंकर दयाल धनाई, समेत तमाम उजपा पदाधिकारी, सदस्यगण, एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment