किशोर उपाध्याय ने लिखा नया अध्याय

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने जीत हासिल कर ली है, किशोर उत्तराखंड जनएकता पार्टी के दिनेश धनै को सात सौ पैंसठ मतों के अंतर से परासत कर दिया किशोर टिहरी से दो बार कांग्रेस के टिकट पर भी जीते थे। अब तीसरी बार वह भाजपा के टिकट पर जीते हैं, किशोर की जीत के साथ ही टिहरी में जशन का माहौल बन गया है।

 

अपने सौम्य स्वभाव के लिय मशहूर किशोर उपाध्याय की पहचान एक बड़े नेता के रूप में रही है उन्होंने 2002 और 2007 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी जबकी 2012 में वह मामूली मतों से हार गये थे। उसके बाद 2017 में कांग्रेस ने उन्हें टिहरी के बजाये सहसपुर से टिकट दिया था लेकिन वह तब चुनाव हार गये थे। अभी किशोर ने भाजपा का दामन थाम कर अपनी परंपरागत सीट टिहरी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल। उनकी जीत के पीछे उनका सौम्य स्वभाव माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment