उत्तरकाशी में पौराणिक माघ मेले का आगाज

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में पौराणिक माघ मेले का आगाज हो चुका है और दूसरी ओर मकर संक्रान्ति के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के क्रम में जोशियाड़ा झील cafe on the waves में वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने एक नई jet ski का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण द्वारा जनपद में साहसिक खेलों ,वॉटर स्पोर्ट्स व स्वरोजगार बढ़ाने हेतु किये जाने वाले प्रयासों की प्रशंसा की व अपने स्तर से इन सभी प्रयासों को सहयोग करने का विश्वास भी दिलाया। माघ मेला 2023 में यह स्थान पर्यटकों के साथ स्थानीय जनमानस के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण , जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार , जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा , भागीरथी आउटडोर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पंवार , मीडिया कर्मी ,कर्तव्य फाउंडेशन के पदाधिकारी व पर्यटन विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment