पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण याेजना के तहत बांटे ऋण

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

प्रतापनगर। जिला सहकारी बैंक मुखेम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण याेजना के तहत ऋण मेले का आयाेजन किया गया जिसमें 17  किसानाें काे 19 लाख रूपये के ब्याज मुक्त ऋण चैक वितरित किये गये शुक्रवार काे जिला सहकारी बैंक मुखेम मे आयाेजित ऋण मेले में चैक वितरण के मुख्य अतिथि बैंक के संचालक सतपाल कलूडा ने किसानाें काे ब्याज मुक्त ऋण चैक वितरित करते हुये कहा कि किसान ब्याज मुक्त ऋण से पशुपालन, सब्जी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन जैसे स्वराेजगार अपनाकर अपनी आजीविका मजबूत करें तथा समय समय पर हाेने वाली बचत से ऋण की किस्ते भी निर्धारित समय पर बैंक मे जमा करें श्री कलूडा ने राज्य सरकार द्वारा चलायी ब्याज रहित ऋण याेजना का आम जन जन तक पहुंचाने के लिए सहकारिता मंञी धन सिह रावत एंव जिला अध्यक्ष सुभाष रमाेला का आभार जताते हुये कहा कि जाे किसान बेहतर कार्य करेंगे उन्हे भविष्य मे भी प्राेत्साहित करने का कार्य किया जायेगा श्री कलूडा ने कहा कि अब तक बैंक क्षेञ के पट्टी उपली रमाेली क्षेञ मे 50 लाख रूपये से अधिक ब्याज मुक्त ऋण बांट चुका है जिसका क्षेञ के किसानाें काे बखूबी लाभ मिल रहा है  इस अवसर पर शाखा प्रबंधक माेहन लाल आर्य, यतेंद्र डंगवाल, बिजेंद्र शाह, प्रमाेद कलूडा, सराेप सिह नेगी, संदीप आदि माैजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment