Ad image

नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से नगर निगम में हड़कंप, सुपरवाइजर के निलंबन के आदेश

Sarthak Prayash Admin
1 Min Read

देहरादून। नगर निगम की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए नगर आयुक्त ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले उन्होंने सभी इंस्पेक्टरों को बैठक के बहाने नगर निगम कार्यालय बुलाया और उनके मोबाइल फोन जमा करा लिए। इसके बाद नगर आयुक्त सभी इंस्पेक्टरों के साथ शहर की सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकल पड़े।

निरीक्षण के दौरान राजपुर रोड पर कई स्थानों पर कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित इंस्पेक्टरों और सुपरवाइजरों से जवाब तलब किया। मौके पर ही एक सुपरवाइजर को निलंबित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए।

नगर आयुक्त की इस अचानक कार्रवाई से नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के जरिए नगर निगम की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति जवाबदेही परखने की कोशिश की गई।

Share This Article
Leave a Comment