एम्स ओपीडी में हड़कंप: घबराया मरीज छठी मंजिल तक भागा, सुरक्षा कर्मियों ने संभाला

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

एम्स अस्पताल की ओपीडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज अचानक घबराकर भागने लगा। मरीज अपने परिजनों के साथ जांच के लिए अस्पताल आया था और उसका एंडोस्कोपी टेस्ट निर्धारित था।

बताया जा रहा है कि मरीज टेस्ट कराने को तैयार नहीं था और उसने परिजनों से भी मना कर दिया था। इसी बीच, घबराहट बढ़ने पर वह ओपीडी से निकलकर सीढ़ियों की ओर दौड़ पड़ा और सीधे छठी मंजिल तक पहुंच गया।

ऊपरी मंजिल का दरवाजा बंद मिलने पर मरीज ने उसे जोर लगाकर खोलने की कोशिश की और कुंडी तोड़कर आगे बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा किया।

सुरक्षा टीम ने काफी मशक्कत के बाद मरीज को शांत कराया और सुरक्षित तरीके से नीचे लेकर आई। इसके बाद उसे दोबारा संबंधित विभाग में ले जाकर आवश्यक जांच पूरी कराई गई।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से ग्रसित है और उसका इलाज ओपीडी के माध्यम से जारी है। जांच पूरी होने के बाद उसे आवश्यक उपचार देकर घर भेजा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment