पेपर किया लीक दो ओर गए जेल के भीतर

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून।यूकेएसएससी स्नातक स्तर की परीक्षा भर्ती का पेपर लीक करने के मामले में उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए है। अब गिरफ्तार किए गए कुल आरोपितों की संख्या नौ हो चुकी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक चौहान व आशीष जगूड़ी के रूप में हुई है। जो एक यूनिवर्सिटी के कर्मचारी हैं । जिन्हें एसटीएफ की टीम ने देर रात गिरफ्तार किया। लखनऊ से पेपर लीक की कड़ी को जोड़ते हुए गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने किसी स्थान पर लीक किए पेपर को सॉल्फ करवाया था। एसटीएफ आरोपितों से लगातार पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment