परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी ने किया बागेश्वर उपचुनाव के लिए तमाम गांवों में जनसंपर्क

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से कैंची चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे प्रत्याशी भगवत कोहली ने आज गरुड़, बिमौला, पछना, बड़ेत आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क किया और राज्य में एक बड़े बदलाव के लिए उपपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
भगवत कोहली ने तमाम गांवों में मतदाताओं से मिलकर उन्हें राज्य में सामाजिक, राजनीतिक व व्यवस्था परिवर्तन के साथ उत्तराखंड में जमीनों, नौकरियों व उत्तराखंड की जमीनों पर लगातार हो रहे भू माफियाओं के कब्जे के खिलाफ जन संघर्ष की ताकत बढ़ाने की मांग की।

जनसंपर्क के दौरान बागेश्वर क्षेत्र में पार्टी की चुनाव प्रभारी हीरा देवी ने कहा कि पिछले 23 वर्षों में कांग्रेस व बीजेपी की सरकारों ने राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया है और आज उत्तराखंड की जनता महंगाई व बेरोजगारी से जूझ रही है। उन्होंने आज तमाम गांवों में जाकर जनता से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भगवत कोहली को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। आज गांव – गांव जाकर किए गए जनसंपर्क में उत्तराखंड छात्र संगठन के दीपांशु पांडे व मानस डालाकोटी भी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment