गोल्डन कार्ड की मांगों को लेकर पेंशनर्स का 17 मार्च को देहरादून में धरना

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

ऋषिकेश/मुनिकीरेती।
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि 17 मार्च 2026 को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र से लगभग 200 सदस्य इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

बैठक का संचालन करते हुए भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड से संबंधित लंबित मांगों का समाधान अब तक नहीं हो पाया है, जिसके चलते पेंशनर्स आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं।

कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे आईटी पार्क, देहरादून स्थित राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण परिसर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके अलावा कई चिन्हित अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारक पेंशनर्स को भर्ती करने में आनाकानी की जा रही है। साथ ही बिल भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में उमा डियूण्डी, कुसुम बिजल्वाण, लक्ष्मी बिष्ट, खुशहाल सिंह राणा, गुरुप्रसाद बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल, देवेंद्रदत्त जोशी, शिवदयाल उनियाल, जयपाल सिंह नेगी, गोपाल दत्त खण्डूडी, भास्करानंद पैन्यूली, धनसिंह रांगड़, दिगम्बर वेदवाल, सूरत सिंह रावत, बलवीर सिंह पंवार, पूर्णानंद बहुगुणा, हर्षमणि गैरोला, प्रेम सिंह चौहान, ओम प्रकाश थपलियाल, गोरा सिंह पोखरियाल और रामेश्वर दयाल वेदी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में तहसीलदार नरेंद्र नगर अयोध्या प्रसाद उनियाल की माता श्रीमती सुशीला देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Share This Article
Leave a Comment