पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी तथा उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में पी जी कॉलेज के वानस्पतिक उद्यान में वृक्षरोपन एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

श्याम वन के संरंक्षक  पोखरियाल जी, मास्क लेडी श्रीमती रमा डोभाल , डॉ शम्भू प्रसाद नौटियाल ने महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञानं विभाग के उद्यान में रात की रानी , हर सिंगार , चीर , देवदार आदि वृक्षों की पौध लगायी | साथ ही महाविद्यालय के एन सी सी के सभी छात्र छात्रों एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा जन जागरूकता रेली निकली गयी | सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली | प्राचार्य प्रो सविता गैरोला ने छात्रों को पर्यावरण बचाने एवं अपने आस पास स्वछता रखने का सन्देश भी दिया| इस अवसर पर वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एम् पी एस परमार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के डॉ पुष्पेश जोशी, डॉ पी के सहगल , डॉ दीप आदि सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे|

Share This Article
Leave a Comment