उत्तराखंड के गांधी इन्दमणि बडोनी को किया याद

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
देहरादून। आज उत्तराखंड के सीमांत गांधी उत्तराखंड आंदोलनकारी स्व श्री इन्दमणि बडोनी जी के जन्मदिन पर एनएमओपीएस उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी ने पुष्पमाला अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, और उत्तराखंड के सुख और समृद्धि की प्रार्थना की, प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्युली जी महासचिव मुकेश रतूड़ी जी एवं कोषाध्यक्ष श्री शांतुन शर्मा और प्रांतीय प्रचार मंत्री श्री हर्षवर्धन जमलोकी ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु सतत् प्रयासरत रहने के लिए प्रतिबद्धता   जताई।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्युली जी ने स्व श्री इन्दमणि बडोनी जी के व्यक्तित्व से सीख लेने को कहा कि हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहने को कहा। माननीय स्व बडोनी जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है हमें अपने जीवन में बडोनी जी के दिखाए गए सदमार्ग को अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष श्री शांतुन शर्मा प्रांतीय प्रचार मंत्री हर्षवर्धन जमलोकी, मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, सुनील गुसाईं हेमलता कजालियाअमित शेखर नेगी जी अध्यक्ष, श्रीमती रूचि पैन्यूली अध्यक्ष (महिला) जयंत कुमार सचिव, स्नेहलता बिजल्वाण उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार उपाध्यक्ष, लक्ष्मी देवी कोषाध्यक्ष, हेमन्त कुमार सोशल मीडिया प्रभारी, संजय जुयाल संयोजक, अमित कुमार प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री सुधीर कुमार , प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष उर्मिला दिवेदी, किशन दत्त सेमल्टी ब्लाक अध्यक्ष विकासनगर रा शि सं, महेंद्र रावत, लक्ष्मीकांत चौहान अरविंद पाल, विनोद मल्ल,मनीष सती,सी के शर्मा,किशन सेमल्टी, परशुराम कोठारी, वीरेंद्र कुमार, विनोद तिवारी,आकाश वर्मा ,प्रतिभा पंवार, विनोद मैखुरी ब्लाक अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ,

अमन उपध्याय आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment