अपराधउत्तराखंड

छात्रवृत्ति में किया था घोटाला, अफसर पहुंचा जेल

देहरादून। वर्ष 2012 – 13 में हुए चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में जिला समाज कल्याण अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड वर्ष 2012-13 में जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून के पद पर रहते हुए राम अवतार सिंह को प्रक्रिया पूरी किए बगैर कुछ शैक्षणिक संस्थाओं को सीधे लाभ पहुंचाया गया। बाद में हुई जांच में इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी को प्रथम दृश्टया दोषी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी जिला समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रवृत्ति घोटाले मामले में अभी जांच चल रही है। माना जा रहा है कि यह घोटाला कुछ शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधन के साथ मिलकर किया गया।।पुलिस लगातार अब ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों पर शिकंजा कसने जा रही है जो इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे। साथ ही स्कूल प्रबंधन की भूमका भी जांच अधिकारियों के निशानेपर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button