श्रीमद् भागवत महापुराण दुनिया को बुरी शक्तियों से बचाता है राकेश राणा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी उपली रमोली मध्य श्री सेमनागराज मुखेम के मनभागी सोड में आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण मैं जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि श्रीमद् भागवत वैष्णववाद का एक केंद्रीय ग्रंथ है यह ग्रंथ धर्म का एक ऐसा रूप प्रस्तुत करता है जो वेदों से प्रतिस्पर्धा करता है, जिसमें भक्ति अंततः आत्म-ज्ञान, मोक्ष और आनंद की ओर ले जाती है

उन्होंने कहा की हालाँकि भागवत पुराण कृष्ण की आंतरिक प्रकृति और बाहरी रूप वेदों के समान है और यही दुनिया को बुरी शक्तियों से बचाता है। श्रीमद् भागवत कथा, श्रीमद् भागवत महापुराण का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो हिंदू धर्म में भक्ति और ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह कथा भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनके चरित्र और शिक्षाओं का वर्णन करती है. इसलिए हम सबको स्वयं से लेकर अपने आने वाली पीढ़ी को श्रीमद् भागवत सुनाना पढ़ाना नितांत आवश्यक है।

व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य भारत किशोर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन का सार है जीवन जीने की कला है जीवन में मानव बौद्ध का स्वरूप है श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है उन्होंने कहा कि इस चरा चर जगत में जिस भी प्राणी ने श्रीमद् भागवत सुन लिया उसका जीवन तारण हो जाता है।
कहा की श्रीमद् भागवत कथा हो और वह भी श्री कृष्ण की भूमि पर हो जिस भूमि में कृष्ण भगवान कई रूप में आए या सोने में सुहागा जैसी बात है।

कार्यक्रम में आचार्य भारत किशोर डॉक्टर देशबंधु भट्ट आचार्य अनिल गैरोला मनमोहन डिमरी राधेश्याम नौटियाल उमेश्वर जोशी सुभाष पालीवाल ठाकुर गजेंद्र सिंह कंडियाल दिनेश रावत कृष्ण चंद्र रमोला पदम सिंह राणा शांति भूषण भट्ट नरेंद्र चमोली एडवोकेट अरविंद राणा अरविंद चौहान उत्तम सिंह चौहान बलदेव सिंह पवार श्रीमती अनामिका देवी अनीता सेमवाल विमला नौटियाल रामी थपलियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment