Ad image

भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
देहरादून| भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ रूप से डूब चुकी है। हर दिन इस सरकार के अलग-अलग विभागों के भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं। मुख्य रूप से आजकल अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के भर्ती घोटाले राज्य की जनता की जुबान पर है।
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा की – सरकार द्वारा अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के घोटालों की जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है। जांच के दौरान अब तक जिन एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं वह सब मोहरे हैं। हर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का मतलब साफ है कि इसमें किसी न किसी बड़े ओहदेदार या सियासतदान का हाथ है। बिना किसी बड़े संरक्षण के इस प्रकार के घोटाले किया जाना संभव नहीं है। सरकार लीपापोती कर के घोटाले में संलिप्त किसी को बचा रही है।
2017 से लेकर अब तक अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई भर्तियों में लगातार घोटाले हो रहे हैं। पेपर लीक या अन्य गलतियों के कारण राज्य का बेरोजगार जो बड़ी आस लगाकर इन परीक्षाओं में शामिल हुआ उसके सपनों को सरकार ने चकनाचूर कर दिया है। सरकार की नाक के नीचे भ्रष्टाचार होता रहा और सरकार सोती रही यही कारण है कि आज अधिनस्थ चयन सेवा आयोग के अध्यक्ष राजू जो कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं ने आयोग के अध्यक्ष पद से स्तीफा दे दिया। राजू का इस्तीफा राज्य सरकार के भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गैरजिम्मेदारी का पुष्ट प्रमाण है।
ऐसी सरकार को जो भ्रष्टाचार के कारण राज्य के बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हो सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
हमारी मांग है कि नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
Share This Article
Leave a Comment