उत्तराखंडराजनीति

गंगोत्री को हर हाल में जीतना चाहती है कांग्रेस।

गंगोत्री की जीत से प्रदेश में सत्ता का रास्ता तय होता रहा है यह मिथक यूपी के दौरान भी रहा तो उत्तराखंड बनने के बाद भी यह जारी है। कांग्रेस इसे भली-भांती जानती है यही वजह है की उत्तरकाशी कांग्रेस इस सीट को हर हाल में जीतना चाहती है हालांकी भाजपा और आम आदमी पार्टी भी कोइ कोर-कसर नहीं रखना चाहती। भाजपा के पास मजबूत सांगठनिक ढ़ाचा है लेकिन अभी उनके प्रत्याशी के नाम पर संशय है एसे में वह प्रचार में पीछड़े दिख रहें है जबकी आप के पास कर्नल आजय कोठियाल जैसा बड़ा नाम है पर हर बूथ उनका संगठन नहीं है। कांग्रेस के नेता दोनों दलों की कमजोरी को भांपते हुए अपनी जीत के लिए अभी से जीतोड़ महनत कर रहें है।


गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस अपने एकजुट संगठन के बूते मजबूती से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए विजय संकल्प का उद्घोष कर चुकी है। भटवाड़ी हो या डुंडा, दोनों विकासखंडों में टीम विजयपाल सजवाण मुस्तेदी से प्रचार प्रसार की कमान संभाल चुकी है। नए साल 2022 के आगमन पर जहां पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जी के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल जी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत जी शहर व गांव गांव भ्रमण कर समर्थन जुटा रहे है, वहीं डुंडा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान जी व भटवाड़ी ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत जी की अध्यक्षता में पट्टी स्तर पर कार्यकर्ता जी जान से मिशन 2022 की तैयारी में जुटे है। इसी कड़ी में भटवाड़ी क्षेत्र में युवाओं की टोली ने माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव से मिशन की शुरुआत की तो कुछ वरिष्ठजनों जिनमे भटवाड़ी से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पं. राघवानंद शास्त्री जी, महेंद्र पोखरियाल जी, संजीव नौटियाल जी व राजकेन्द्र थनवान जी के नेतृत्व में द्वारी, जखोल व गोरशाली आदि गांवों का भ्रमण कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। डुंडा क्षेत्र में भी धनारी, बरसाली व गाजणा पट्टी के पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा व पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर की बैठकें लगातार जारी है। इसके साथ ही कांग्रेस सेल , युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अनु0जाति विभाग, OBC प्रकोष्ट, पंचायत प्रकोष्ट, किसान प्रकोष्ट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट, पूर्व सैनिक प्रकोष्ट, सेवादल के साथ समस्त अनुसंज्ञीक संगठन लगातार जनसंपर्क कर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है।
बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ता लगातार “हर घर झंडा अभियान” के तहत पार्टी झंडा लगाने का कार्य कर रहे है।

गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक की लोकप्रियता, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं एकजुट कार्यकर्ताओं की बेजोड़ मेहनत से ये निश्चित है कि जनता विधानसभा चुनाव 2022 में परिवर्तन के साथ कांग्रेस के पक्ष में वोट कर सूबे में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
#Mission2022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button