देवप्रयाग के समीप अबूझ हाल में मिला व्यक्ति का शव

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी जिले के देवप्रयाग से बड़ी खबर। बदरीनाथ हाईवे के तुंणगी भटकोट गांव लिंक सड़क मार्ग पर एक व्यक्ति का मिला शव। बताया जा रहा है कि सबसे पहले शव को ग्रामीण महिलाओं ने देखा।  ‌जैसे ही ये सूचना ग्राम प्रधान को मिली उन्होंने घटना की जानकारी देवप्रयाग पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाऐगा।वहीं इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान उत्तम सिंह (50) पुत्र जगत सिंह निवासी सजवाण कांडा, देवप्रयाग के रूप में हुई

Share This Article
Leave a Comment