Ad image

ये भर्ती परीक्षाएं हो सकती है निरस्त

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने बयान दिया है कि जांच में दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाएगी।

सीएम ने कहा कि जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इतना ही नहीं जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।UKSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। साथ ही साथ सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की।ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा- विजिलेंस में मुकदमा दर्ज हैवन आरक्षी भर्ती परीक्षा-नकल के मुकदमे दर्ज हुए थे, लेकिन बंद हो चुके हैं

3. सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा- हाल ही में डीजीपी के आदेश पर एसटीएफ जांच में जुटी है

4. न्यायिक कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा- एसटीएफ जांच कर रही है।

 

Share This Article
Leave a Comment