मिट्टी मेंं दफन हो गई तीन जिंदगियां

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव की तीन महिलाएं गांव के पास ही मिट्टी लेने गई। इसी बीच अचानक ऊपर पहाड़ी दरकने के कारण तीनों महिलाएं खान में ही दब गई। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और लोग मौके के लिए रवाना हो गए। इसी बीच डीडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम भी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए।

 

आपदा प्रबंधन और प्रशासन के मुताबिक मृतकों में लुठियाग गांव निवासी 40 वर्षीय आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, 52 वर्षीय माला देवी पत्नी दर्शन सिंह और 48 वर्षीय सोना देवी पत्नी पूरण सिंह शामिल हैं। इधर, एसडीएम जखोली परमानंद की मौजूदगी में तीनों शवों को निकाल दिया गया है।

 

एसडीएम ऊखीमठ परमानंद राम ने बताया कि तीनों शव निकाल दिए गए हैं। जहां घटना हुई वह क्षेत्र टिहरी जिले में पड़ता है इसलिए इस संबंधित क्षेत्र से राजस्व टीम बुलाई गई है। दोनों जगहों की टीमों की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment