त्रिवेंद्र रावत के बयान से भाजपा का असली चेहरा उजागर हुआ: शांति प्रसाद भट्ट

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई दिल्ली : कल उत्तर प्रदेश के बलिया में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा में कई दिनो से हासिए पर जा चुके त्रिवेंद्र रावत ने एक बयान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया है, उनका यह बयान निंदनीय है, इस बयान ने स्वतंत्रतासंग्राम सेनानीयो और सम्पूर्ण विश्व में सत्य अहिंसा के पुजारी गांधी के विचारों को मानने वालो की भावनाओ को गहरी चोट पहुंचाई है, इस बयान से भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है।

त्रिवेंद्र रावत के बयान के पीछे के एजेंडे को देशवासी ठीक से समझ चुके है, इस बायन से भाजपा के मन की बात जुबान पर आ गई है,त्रिवेंद्र रावत पहले भी कई उलजुल्लू बयानों के लिए चर्चा में रहे है, और तब भाजपा नेतृत्व ने इनसे मुख्य्मंत्री का पद छीन लिया था। वह दिन दूर नही जब भाजपाई नाथूराम गोडसे को भारत रत्न देने की मांग भी करेगें, इनका एजेंडा है, देश भक्तो को देशद्रोही करार देना और हत्यारो को देशभक्त साबित करने का कुत्सित प्रयास करना ।

Share This Article
Leave a Comment