उपपा जल जंगल जमीनों के लिए लड़ती रही है लड़ती रहेगी

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की यहां हुई बैठक में उपपा ने कहा कि उपपा राज्य में लगातार जल जंगल जमीन को बचाने के लिए जिंदल जैसे भूमाफिया के कब्जे से बचाने के लिए लड़ती रही है और लड़ती रहेगी। उपपा ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से जल जंगल ज़मीन की लूट खसोट को सरकार का संरक्षण मिला है जिसके चलते नानीसार में भू माफियाओं ने सरकारी संरक्षण में  कब्ज़ा करने का प्रयास किया जिसके ख़िलाफ़ उपपा ने वर्षों तक संघर्ष किया है। उपपा ने कहा कि नानीसार उत्तराखंडी अस्मिता का सवाल है और उपपा इसके लिए अार- पार की लड़ाई लड़ेगी। उपपा की यहां हुई बैठक में उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा ने कहा कि ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए हुए राज्य आंदोलन में यहां की महिलाओं का सर्वाधिक योगदान रहा लेकिन कमजोर आर्थिक व सामाजिक पृष्ठभूमि के चलते उन्हें सरकारी नौकरियों में दिए जाने वाले आरक्षण को लेकर सरकार ने उचित पैरवी नहीं की। सरकार को आरक्षण के सवाल पर पुनः विचार करने व आवश्यक प्रयास करने चाहिए। उपपा ने यहां हेलंग में हुई घटना के विरोध में हेलंग एकजुटता मंच द्वारा किए गए 1 सितंबर को नैनीताल चलो के आह्वान को सफल बनाने और बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंचने की अपील की है।
उपपा ने कहा कि पार्टी का द्विवार्षिक महाधिवेशन 7-8 अक्टूबर को रामनगर में होने जा रहा है जिसको लेकर पार्टी व्यापक तैयारियां कर रही है। बैठक की अध्यक्षता आनंदी वर्मा व संचालन नारायण राम ने किया। बैठक में हीरा देवी, गोपाल राम, जगदीश राम, भारती पांडे व दीक्षा सुयाल आदि लोग रहे।
Share This Article
Leave a Comment