प्रदेश में चार क्षेत्रीय बैठकें आयोजित करेगी उपपा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष इसी तिवारी ने कहा कि उपपा अगले डेढ़ माह में राज्य में 4 कार्यकर्ताओं की बैठक मेंऔर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जगदीश हत्याकांड के खिलाफ किए गए आंदोलन की मांग पूरी नहीं करेगी तो पार्टी तमाम जन संगठनों के साथ मिलकर जल्द ही पुनः आंदोलन शुरू करेगी।
उपपा के पार्टी कार्यालय में आज पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आनंदी वर्मा की अध्यक्षता में इस बैठक में पार्टी ने 10 दिसंबर के आसपास अल्मोड़ा और बागेश्वर में एक क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित कर संगठन का विस्तार करेगी जिसके लिए पार्टी की उपाध्यक्ष श्रीमती आनंदी वर्मा, केंद्रीय महासचिव नारायण राम की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई।
बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि पिछले 22 वर्षों में राष्ट्रीय दलों की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड बर्बाद हो चुका है जिसे बदलने के लिए राज्य की जनता और आंदोलनकारी ताकतों को नए सिरे से सोचने और कार्य करने की जरूरत है।
बैठक में नरेश नौड़ियाल केंद्रीय महासचिव, हीरा देवी नगर अध्यक्ष, हेमा पांडे, मोहम्मद वसीम, धीरेंद्र मोहन पंत, निहारी राम, भावना पांडे, भारती पांडे, राजू गिरी, मोहम्मद साकिब, रमा आर्या, भावना मनकोटी, दीपांशु पांडे आदि लोग शामिल रहे।
Share This Article
Leave a Comment