उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की अल्मोड़ा जनपद के कार्यकर्ताओं सहयोगियों की बैठक आज

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की अल्मोड़ा जनपद के कार्यकर्ताओं, सहयोगियों की बैठक दिनांक 28 मई रविवार को प्रातः 10 बजे से शक्ति सदन, लोवर मालरोड अल्मोड़ा में होगी। जिसमें पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बैठक में पार्टी की जनपदीय इकाई का गठन प्रस्तावित है जिसमें सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य है। हम चाहते हैं कि इस महत्वपूर्ण बैठक में वे सभी साथी शामिल हों जो उपपा की नीतियों, कार्यक्रमों का समर्थन करते हुए पार्टी के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न आंदोलनों में शामिल होते रहे हैं और इस हिमालय राज्य के विकास और समस्याओं के निराकरण के लिए एक सशक्त, विश्वशनीय, राजनीतिक विकल्प का हिस्सा बनने की मनसा रखते हैं।

सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे निरंतर, अथक व सम्मिलित प्रयासों से उपपा आज राज्य की विश्वशनीय, क्षेत्रीय पार्टी के रूप में स्थापित है। जिसमें अधिक से अधिक ईमानदार कार्यकर्ताओं को शामिल कर उसे अनुशासित, मजबूत व व्यवस्थित करना आज उत्तराखंड की सबसे बड़ी जरूरत है जिसके लिए इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। अतः सभी साथियों से अनुरोध है निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने का कष्ट करें।

Share This Article
Leave a Comment