वासुकी नाग देवता यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
वासुकी नाग देवता हीना के साथ यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा पर निकले ग्रामीण।आज सुबह ७ बजे पूजा संध्या के बाद अनेक १०वर्ष आयु से ऊपर के तथा ६० वर्ष आयु से भी ऊपर के सैकड़ों श्रद्धालु अपने कुल देवता और कुल देवियों के साथ यात्रा पर निकले गणेशपुर गांव में ग्राम देवता ने तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।गांव में जलपान के बाद यात्रा पुनः आरंभ हुई,दोपहर भोजन की व्यवस्था भंकोली (संगमचट्टी)में ग्रामीणों द्वारा की गई है,आज रात्रि विश्राम नौगांव (संगम चट्टी ) में होगा। भाजपा मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा ने बताया कि बुधवार सुबह पुनः ६बजे सुबह यात्रा आरंभ होगी जोकि दोपहर बाद यमुनोत्री वाडिया गांव पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम के बाद पुनः दूसरी सुबह सीधा यमुनोत्री स्नान के बाद रात्रि के लिए भगवान वासुकी नाग देवता खरशाली पहुचेंगे।फिर वापसी उसी मार्ग से १२जून को हीना गांव पहुचेंगे।यात्रा पैदल है अन्य गांव से भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो रहे है इस प्रकार कुल संख्या लगभग २००तक होगी।मार्ग अनेक स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत हो रहा है।
Share This Article
Leave a Comment