स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं बोलीं,आत्मनिर्भरता से ही देश बढेगा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। महिला शक्ति टीम की ओर से कारगी चोक के जेपी प्लाजा में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया गया। कहा गया कि हर व्यक्ति को देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए काम करना चाहिए।

महिला शक्ति संगठन की ओर से कारगी चोक के जेपी प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष रजनी तड़ियाल ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से दासता से मुक्ति दिलाने के लिए सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई और मंगल पांडेय ने आजादी की जो अलख जगाई, उसको आगे बढ़ाते हुए लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने आगे बढ़ाया। और लंबी लडाई के बाद आजादी मिली। अब हमें देश की की संप्रभुता को बनाए रखने के लिए आगे आना होगा। सबको आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करनी होगी, तभी देश विकास के मार्ग पर आगे बढेगा। संगठन की संस्थापक रेनू रौतेला ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर देना होगा। महिलाएं सशक्त होगी तो समाज और देश आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति का संगठन का गठन 2020 में करोना काल में हुआ था। उस समय क्षेत्र की महिलाओं ने जरूरतमंदों को भोजन मास्क इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई। कहा कि संगठन सामाजिक मुद्दे उठाकर महिलाओं की मददगार बन रही हैं। वहीं महिलओं के ऊपर होने वाली हिंसा पुरजोर विरोध कर रहा है। इस मौके पर संगठन की मीडिया प्रभारी मधु बिष्ट एवं प्रिया सकलानी, सोना चमोली, कपिला संकलानी, संतोष पांडेय, गुड्डी नेगी, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a Comment