तंबाकू धीमा जहर, सेवन न करने की ली शपथ

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एनएसएस इकाई की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर योग गुरू श्रीमती रितु नारंग ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, तंबाकू एक धीमा जहर है। तंबाकू के सेवन से इतनी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं, जिनका आपको अंदाजा तक नहीं है। अतः हम सभी को आज दृढ़ प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हमें तंबाकू जैसे व्यसनों का जीवन पर्यंत त्याग करें, ताकि हमारा और हमारे परिवार का जीवन सुरक्षित रह सके। इस मौके पर उन्होंने सभी को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ भी दिलाई।

उल्लेखनीय है, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 2023 की थीम है-हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। कार्यक्रम में एनएसएस कोर्डिनेटर डॉ. रत्नेश जैन के अलावा नर्सिंग कॉलेज से मो. नफीस के संग-संग फैकल्टी और स्टुडेंट्स भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment