Ad image

खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

रुद्रप्रयाग। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में जवानों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे शव को निकालने का प्रयास जारी है।

हादसे में मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों रुद्रप्रयाग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share This Article
Leave a Comment