अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने वर्चुअल माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ समीक्षा बैठक की।
एडीएम मुक्ता मिश्र ने बताया कि वर्तमान में जनपद का मैपिंग प्रतिशत *92.22%* है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन मतदान स्थलों पर अभी भी मतदाता अमानचित्रित हैं, उन्हें शीघ्र मानचित्रण किया जाए। इसके साथ ही विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू होने से पहले सभी मतदान स्थलों पर अनिवार्य रूप से *बूथ लेवल एजेंट* की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निर्वाचन कार्य को डिजिटल माध्यम से सुगम बनाने के लिए एडीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर *BLO Supervisors* और *BLO* को *’BOOK A CALL’* एप का सघन प्रशिक्षण प्रदान करें।
बैठक में एसडीएम,तहसीलदार सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी ,दिनेश भट्ट ।



