उत्तराखंड

उत्तरकाशी : कीर्ति इंटर कालेज परिसर में रुद्राक्ष व अन्य प्रजाति के पेड़ों का रोपण किया गया

उत्तरकाशी : जिले भर में संचालित जल संचय अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वर्षा जल के संचय को लेकर खंतीयों एवं जल कुंडो को निर्माण किया जा रहा है, जो आगामी हरेला पर्व तक संचालित होगा। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान भी आगामी 21 जुलाई तक संचालित है।

शनिवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कीर्ति इंटर कालेज परिसर में रुद्राक्ष व अन्य प्रजाति के पेड़ों का रोपण किया गया। तथा मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों के महत्व एवं वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला एवं स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं के जरिए भी आवाम को पर्यवारण संरक्षण एवं जल संचय का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/पीडी रमेश चंद्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी सी.एन.काला, प्रधानाचार्य बीएस राणा,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप सिंह मटूड़ा,डॉक्टर शंभू प्रसाद नौटियाल, एनसीसी अधिकारी लोकेंद्र परमार, सामुदायिक विकास विशेषज्ञ गोविंद सिंह पडियार, विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button