करियर काउंसलिंग प्लेसमेन्ट सेल में 21 छात्र-छात्राओं का चयन

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

ऋषिकेश : पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर के तत्वाधान में कैरियर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 31 मई से 1 जून 2023 तक विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में किया गया जिसमें करीब 60 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न चरणों में परीक्षा दी जिसमें 21 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

प्लेसमेंट ड्राइव में गुड़गांव की प्लेसमेंट एजेंसी एनआईआईटी लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर संजीत सिंह, सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव वैभव चौहान, मार्केटिंग मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक के रजत गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का चयन किया। परीक्षा 3 चरणों में संपन्न हुई।पहले चरण में शामिल 60 प्रतिभागियों का अंग्रेजी का विस्तृत टेस्ट लिया गया।

इस चरण में चुने गए प्रतिभागियों का अगले चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट लिया गया और अंतिम चरण में साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन किया गया जिसमें 21 प्रतिभागियों का चयन हुआ। चयनित छात्र छात्राओं को कैंपस के प्राचार्य प्रो०महावीर सिंह रावत, प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ एसके कुड़ियाल एवं डीन साइंस प्रोफेसर गुलशन ढींगरा एवं डीन आर्टस् प्रो० डी०सी० गोस्वामी ने शुभकामनाएं दी। एन आई आई टी में प्रशिक्षण लेने के पश्चात सभी चयनित अभ्यर्थियों को आईसीआई सीआई बैंक में प्लेसमेन्ट दिया जायेगा

चयनित छात्र-छात्राओं में गरिमा त्यागी, रितु कंडवाल, मोनिका पैन्यूली, प्रीति नेगी, आकांक्षा रावत, आकांक्षा असवाल, आयुषी श्रीवास्तव, अंजली सेमवाल, प्रीती जोशी, साक्षी, लकी शर्मा, आदर्श पाल, आयुष सिंह लिंगवाल एवं आयुष भट्ट उपस्थित थे। प्लेसमेन्ट सेल के संयोजक डा० एस० के० कुड़ियाल ने कहा कि आगामी सत्र में प्लेसमेंट ड्राइव के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों को भी आमंत्रित किया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment