22 गते ज्येष्ठ: भदूरा में महापर्व के रूप में शुरू होती है रोपणी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
प्रतापनगर। 22 गते ज्येष्ठ हमारे भदूरा पट्टी में धान की रोपाई यानि रोपणी की विधिवत शुरुआत होती है,हमारी पट्टी के आराध्य देवता भगवान कोटेश्वर महादेव के स्थल  पुजार गॉव में सर्वप्रथम देवता के खेत मे पूजन के साथ 21 गते ज्येष्ठ रोपणी की शुरुआत होती है यानि सबसे पहले देवता की रोपणी जिसे स्थानीय भाषा मे लुंग कहते हैं,लगती है।आज से हमारी भदूरा पट्टी के लोगों की धान की रोपाई शुरू हो चुकी है,रोपणी लगाने से पहले सभी लोग सुबह खेतों में रोट पिठाईं से शुरुआत करते है,बैलों सहित हल को पिठईं (तिलक) लगाते हैं।आराध्य और इष्ट देवी देवताओं का स्मरण नमन करते हैं।कुछ वर्षों पूर्व तक स्थानीय ढोल वादक जिन्हें औजी कहते हैं उनके द्वारा लुंग के दिन खेतों में आकर सुख समृद्धि के गीत गाए जाते थे,स्थानीय देवता कोटेश्वर की गाथा को गाते थे,साथ ही जीतू बगड़वाल के गीत गाए जाते थे,जिसके बाद उन्हें सभी लोग श्रदानुसार उन्हें भेंट दक्षिणा देते थे,जो परम्परा कि अब विलुप्त हो चुकी है।अपने आराध्य देवी देवताओं को प्रणाम करता हूँ,साथ ही सभी क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना करता हूँ,समस्त क्षेत्रवासियों को रोपणी की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय कोटेश्वर महादेव की।
चन्द्रशेखर पैन्यूली
प्रधान,लिखवार गॉव।
Share This Article
Leave a Comment