Ad image

मोबाइल हैक कर खाते से 1.13 लाख उड़ाए, कैंट थाने में मुकदमा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। कैंट क्षेत्र स्थित आकाशदीप कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खातों से 1.13 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रोहित गर्ग, निवासी आकाशदीप कॉलोनी बल्लूपुर रोड, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एक बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक, चकराता रोड शाखा में और दूसरा खाता इंडियन बैंक, घंटाघर शाखा में है।

उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को अचानक उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद जब उन्होंने अपने बैंक खातों की जांच कराई तो खातों से कुल 1.13 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment