Ad image

धर्मांतरण कराने के मामले में पत्नी समेत गिरफ्तार

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून

पुलिस ने धर्मांतरण प्रकरण में देहरादून से अमन पासर और उसकी पत्नी एकता को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात प्रिंस चौक से नौगांव चौकी के एएसआई ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि धर्मांतरण मामले में पादरी और उसकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उत्तरकाशी में पुरोला के गांव में धर्मांतरण मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखने के लिए एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन को उत्तरकाशी भेजा गया था। एडीजी यहाँ तीन दिनों तक कैप करेंगे। धर्मांतरण मामले में पादरी और उसकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर से भी कम लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा हुआ था। धर्मांतरण सिर्फ एक नहीं बल्कि दूसरे गांवों में भी कराया गया। इसकी जांच कर रही थी। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन को उत्तरकाशी भेजा गया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की पुरोला धर्मातरण मामले में पुलिस हर एक पहलू को देखकर जांच कर रही है। साथ ही क्षेत्र में जासूसी एजेंसियां भी सक्रिय है। अभी तक पुलिस धर्मातरण कानून को लेकर स्पष्ट नहीं है। पुलिस नए धर्मातरण कानून की अधिसूचना के बारे में भी जानकारी जुटा रही थी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment