देहरादून । जेई और एई परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि संजय धारीवाल के अलावा अनुराग पांडे और डेविड नाम का आरोपी इसमें शामिल है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) की लिखित भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक के आरोपी अनुभाग अधिकारी और भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को एसआईटी ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। वहीं, आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल की तलाश में एसआईटी उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।एई-जेई भर्ती परीक्षा मामले में खुलासा हुआ था कि संजीव कुमार ने ही 28 लाख रुपये लेकर संजीव चतुर्वेदी को प्रश्नपत्र दिया था। इसके बाद चतुर्वेदी ने ही शिक्षक राजपाल की सहायता से प्रश्नपत्र को बाजार में उतारा था। भाजपा नेता संजय धारीवाल अभी हत्थे नहीं चढ़ पाया है। एसआईटी उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है, मगर वह हाथ नहीं लग पाया है।
फरार भाजपा नेता पर 25 हजार का इनाम घोषित

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


