शर्मनाक : नशीला पदार्थ खिलाकर सास के साथ किया रेप

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बांदा से शर्मनाक खबर सामने आयी है, जहाँ दामाद ने अपनी सास की चाय में नशीली दवा मिला दी। बेहोश होने पर रेप किया। इसके बाद कुछ अश्लील फोटो खींच ली। इन फोटो को दिखाकर दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन सास ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जिससे दामाद ने खींची गई आपत्तिजनक फोटो को वायरल कर दिया। सास की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक एक साल पहले रिश्ते में दामाद थाना पैतानी अंतर्गत बड़ा गांव निवासी अनिल घर आया था में शिष्टाचार के नाते दामाद का आवभगत करते हुए चाय बना कर लाई। तभी दामाद ने कहा कि मुझे पहले पानी पीना है। मैं पानी लेने चली गई। इस बीच उसने मेरी चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीते ही में बेहोश हो गई। तभी दामाद ने मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सामाजिक मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए बदनामी के भय से मैंने कहीं शिकायत नहीं की।

कुछ दिनों बाद दामाद पुनः घर आया और उसने रेप के दौरान खींची गई कुछ आपत्तिजनक फोटो मुझे दिखा कर दोबारा संबंध बनाने के लिए विवश किया। मैंने ऐसा करने से मना किया और मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। उसने खींची गई आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पीड़िता ने बताया कि इस मामले की शिकायत लेकर में थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय गई, लेकिन मेरी किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई। तब मैंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कालिंजर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। इस बारे में कालिंजर थाना इंचार्ज हेमराज सरोज का कहना है कि मामला पुराना है, लेकिन न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment