Ad image

राष्ट्रीय हिंदू संघ का उत्तरकाशी में हुआ विस्तार साथ ही संगठन में आया समस्त दाई संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने दी सदस्यता

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी:
राष्ट्रीय हिंदू संघ ने काली कमली धर्मशाला में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय हिंदू संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में धर्मांतरण लव जिहाद लैंड जिहाद बाहरी प्रदेशों से आए लोगों के सत्यापन संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। साथ ही हाल में हुई पुरोला की घटना को लेकर संगठन ने असंतोष व्यक्त किया और जिस तरीके से प्रशासन ने इस मामले को सुलझाया उसके लिए प्रशासन का धन्यवाद किया।

जिले में भारत मजदूर संगठन व दाई संगठन के सभी पदाधिकारी गण व सदस्यगण ने जिला अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय हिंदू संघ की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही लव जिहाद व लैंड जिहाद पर एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसकी डेट व समय संगठन के वरिष्ठ लोगों से विचार कर सूचना दी जाएगी। आये दिन प्रदेश में लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं जिसको लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर सख़्त क़ानून लागू करने की बात संगठन के माध्यम से रखी जाएगी।

बैठक में अजय बुडोला जी को संगठन का मुख्य कार्य दर्शी के पद पर नियुक्त किया गया तथा सचेन्दर परमार को भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय हिंदू संघ के जिलाध्यक्ष रमेश राज द्वारा मंडल एवं जिले में बैठक में आए हुए सभी लोगों को सदस्यता दिलाई गई जिसमें मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष भजन लाल शाह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रुकमणी देवी, महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी अनीशा, स्वास्थ्य दाई संगठन की जिला अध्यक्ष स्वराजी देवी, की अध्यक्षता में सभी दाई संगठन ने राष्ट्रीय हिंदू संघ कि सदस्यता ग्रहण की। और बैठक के समापन के बाद अजय बडोला जी द्वारा गायत्री मंत्र का जाप एवं जय श्रीराम के जयकारों के साथ बैठक का समापन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment