Ad image

शहीद वीर सैनिक एंव स्वतंञता संग्राम सेनानी हमारे देश का गाैरव: प्रदीप रमाेला

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

शहीद वीर सैनिक एंव स्वतंञता संग्राम सेनानी हमारे देश का गाैरव है जिनका वंदन एंव नंदन हर क्षण करना हम सबकी सच्ची श्रृदांजलि हाेगी

यह बात ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत पट्टी रैका के ग्राम पंचायत सेम गांव के स्वतंञता संग्राम सेनानी सब्बल सिह रावत एंव शूरवीर सिह राणा की स्मृति एंव सम्मान मे स्थापित शिलाफलकम का अनावरण करते हुए कही इस अवसर पर प्रमुख रमाेला ने पंचायत विकास कार्याें मे बेहतर कार्य करने पर ग्राम प्रधान राहुल राणा काे प्रशस्ति पञ देकर सम्मानित भी किया

शिलाफलकम अनावरण के पश्चात प्रमुख रमाेला ने हाथाें मे खडे दिये लेकर जनप्रतिनिधियाें एंव ग्रामवासियाें काे पंचप्रण की शपथ दिलाई और कहा कि मातृभूमि की रक्षा, स्वतंञता एंव देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर सैनिक एंव स्वतञता संग्राम सेनानी हमारे देश का गाैरव हाेने के साथ हमारी आन बान आैर शान है जिन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर वसुधा वंदन के तहत अमृत वाटिका मे जनप्रतिनिधियाें एंव ग्रामीणाें ने मिलकर 75 स्थानीय प्रजाति के पाैधाें का वृक्षाराेपण कर वीराें का नंदन एंव वंदन किया क्षेञ पंचायत सदस्य जसवंत नवाल, गजेंद्र नेगी शाह ,बीना देवी गीता देवी, प्रतिमा देवी, सराेजनी देवी, सीमा देवी ,वीना देवी, मीना देवी आदि माैजूद थे

Share This Article
Leave a Comment