Ad image

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने नाल्डकठूड़ क्षेत्र के हुर्री गांव में गरुड़ा मेले में की शिरकत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने आज नाल्डकठूड़ क्षेत्र के हुर्री गांव में स्थित “भगवान कलिंग नाग देवता मंदिर प्रांगण” में आयोजित पौराणिक गरुड़ा मेले में भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और देव पुष्प ब्राह्मकमल व शॉल भेंट कर सम्मान किया।

इस उपरांत पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भगवान कलिंग नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर गांववासियों के लिए सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। उन्होंने गरुड़ा मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पौराणिक मेले ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक हैं, जो हमारी परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को सजीव रखते हैं। हुर्री गांव मे मनाया जाने वाला गरुड़ा मेला अपने आप मे अनूठा है, जहाँ दिन भर ग्रामीण रासो तांदी लगाकर मेले का लुत्फ़ लेते है, वहीं गरुड़ा के गीत आकर्षण का मुख्य केंद्र होते है, गांव के दाने सयाने देवगीत गाकर आह्वान करते है जिसे अंत मे कलिंग नाग देवता समापन करते है।

गरुड़ा मेले के सफल आयोजन के लिए उन्होंने हुर्री गांव के सभी ग्रामवासियों को बधाई दी और स्नेहपूर्ण स्वागत हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा महामंत्री नागेंद्र चौहान, नाल्डकठूड़ क्षेत्र के सदस्य जिला पंचायत चन्दन पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुनेन्द्र सिंह रावत, पूर्व क्षे0पं0 सदस्य धर्मेंद्र राणा, पूर्व प्रधान अनिल रावत, धर्मेंद्र रावत, सुनील रावत, महेन्द्र राणा, क्षे0पं0 सदस्य ज्योति राणा, गजेंद्र राणा गज्जी, सोबत सिंह राणा, प्रताप प्रकाश पंवार, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाड़ी सहित हुर्री गांव के ग्राम प्रधान अनवीर रावत, पूर्व प्रधान रमेश नेगी, विनोद नेगी, समाजसेवी राजेश रावत अन्ना सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment