Ad image

नव दुर्गा मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से सम्बद्ध नई टिहरी स्थित नव दुर्गा मंदिर परिसर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं।

शनिवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल निकिता खण्डेलवाल, जो पुनर्वास निदेशक का दायित्व भी संभाल रही हैं, ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक इंजीनियर एल.पी. जोशी, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य दिनेश डोभाल एवं मंदिर परिसर के प्रबंधक संजय चमोली मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग (RWD) को निर्देश दिए कि आर्किटेक्ट के माध्यम से स्थल निरीक्षण कराकर आवश्यक निर्माण कार्यों का विस्तृत आगणन प्रस्ताव तैयार किया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर तत्पश्चात ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RWD) के अधिशासी अभियंता ने अपनी टीम के साथ नव दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद मंदिर समिति सदस्य दिनेश डोभाल एवं प्रबंधक संजय चमोली को अवगत कराया गया कि शीघ्र ही आर्किटेक्ट का निरीक्षण करवाकर मंदिर परिसर में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment