यात्रियों के लिए भजन एवं पारंपरिक पहाड़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

एक पहाड़ी उड़ान म्यूजिक ग्रुप ने गंगोत्री–यमुनोत्री धाम पार्किंग एरिया में यात्रियों के लिए भजन एवं पारंपरिक पहाड़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भक्ति और लोकसंगीत से सराबोर इन सुरों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यात्रियों की सुविधा एवं धार्मिक माहौल को समृद्ध बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों को देवभूमि की संस्कृति से परिचित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

समूह के कलाकारों ने भी यात्रियों को लोकधुनों और भजनों से जोड़कर इस पावन यात्रा को और विशेष बना दिया। यह सांस्कृतिक पहल यात्रियों को देवभूमि की समृद्ध संस्कृति और भक्ति रस से जोड़ने का प्रयास है।

Share This Article
Leave a Comment