देहरादून। वैश्विक परिस्थितियों और मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष का असर अब घरेलू एलपीजी (LPG) आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में गैस सिलेंडर की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसके कारण लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए देहरादून जिले की प्रमुख एलपीजी एजेंसियों—इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस—ने अपने ग्राहक सेवा और फोन बुकिंग नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
एजेंसियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें सिलेंडर डिलीवरी में दिक्कत हो सकती है। ऐसे उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की गई है।
राज्य में गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा
आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले रुचि मोहन रयाल ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में खाद्य विभाग और ऑयल कंपनियों के साथ राज्य स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
देहरादून की प्रमुख गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर
इंडेन (IOC) एजेंसियां
चुग गैस सर्विस, पटेल नगर – 9219592383
दूं गैस सर्विस, चकराता रोड – 9012388669, 9411727051
यूरेका गैस सर्विस, पंडितवाड़ी प्रेमनगर – 8272072206, 8272072207
गढ़ी गैस सेवा, गढ़ी कैंट – 8057912506
हिमानी गैस सेवा, डालनवाला – 8057912510, 9410535559
इंडियन गैस सर्विस, जाखन – 9412967066, 9557663054
जगदंबा गैस सर्विस, सहस्रधारा – 9557333336
किशन गैस सर्विस, शिमला बाईपास – 9410394049, 9897027610
प्रीमियर गैस सर्विस, कांवली – 9760424174
प्रियदर्शनी गैस, ओएनजीसी कॉलोनी – 9410390862
सहकारी बाजार गैस सेवा, एस्लेहॉल – 9411189670, 7895339337
सत्याशील गैस सर्विस, निरंजनपुर – 8191981431, 9412937404
उत्तरांचल गैस सर्विस, रेसकोर्स – 9412050167, 8057747933
वैली गैस सर्विस, दिलाराम बाजार – 9411361155, 9536465777
अंकुर गैस, ऋषिकेश – 9837635425, 9411326263
ऋषि गैस, ऋषिकेश – 9456303525, 8057912523
भारत गैस (BPC) एजेंसियां
आधुनिक गैस सर्विस, जोगीवाला – 9760003246, 9456178700
अमरदीप गैस सेवा, जीएमएस रोड – 9927188224, 8171200722
अरविंद गैस सर्विस, रेसकोर्स – 9412056996, 7983845590
ओम भारत गैस सर्विस, मसूरी – 9837827777, 9837007763
एचपी गैस (HPC) एजेंसियां
आशुतोष गैस सर्विस, ऋषिकेश – 9359797926, 9084585964
अनुराग गैस सर्विस, भंडारीबाग – 9319126127, 9412005905
गैलेक्सी गैस सर्विस, मोथरावाला – 9411106366
अन्नपूर्णा गैस, डोईवाला – 9758779999, 9058924246
स्वास्तिक एचपी गैस, चंद्रबनी – 8218287292, 8218421417



