उत्तराखंडदुर्घटना

घाट पुल के पास कार खाई में गिरी, दो युवक घायल; चालक की हालत गंभीर

लोहाघाट। घाट क्षेत्र के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार दो युवक घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 03-3999 घाट पुल से कुछ पहले अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया।

तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने बताया कि हादसे में कार चालक युवराज ओली (18) पुत्र राजकिशोर, निवासी गलचौड़ा लोहाघाट को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दीपेश खर्कवाल (18) पुत्र गिरीश खर्कवाल, निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आई हैं।

गंभीर रूप से घायल चालक की स्थिति को देखते हुए उसे एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button