Ad image

धामी ने दिखाए तेवर एआरटीओ को किया निलंबित

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

 

खबर को सुने
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे एक्शन मूड में हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री भ्र्ष्टाचार और मनमानी के आरोपों से घिरे आरटीओ दफ्तर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को बड़ी गड़बड़ी मिली। मुख्यमंत्री ने दफ्तर में अनुपस्थित मिले आरटीओ दिनेश पठोई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। साथ ही अनुपस्थित मिले अन्य कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इधर, मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से दफ्तर आने में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

 

देहरादून का आरटीओ दफ्तर लम्बे समय से भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। आये दिन डीएल बनाने, वाहनों के पंजीकरण समेत अन्य मामलों में यहां जमकर मनमानी और दलाली चल रही थी। आरटीओ दफ्तर के बाहर खुलेआम दलालों की दुकानें सजी हुई हैं, जो आमलोगों से मनमाना शुल्क वसूल करते हैं। कई काम तो आरटीओ दफ्तर के अधिकारी और कर्मचारी भी स्वयं करने की जगह दलालों के मार्फ़त कराते हैं। इसे लेकर आये दिन मीडिया में रिपोर्ट छपती रहती है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने आरटीओ दफ्तर की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अचानक सुबह अपने लावलश्कर के साथ राजपुर रोड पहुंचे। जहां आरटीओ दफ्तर पहुंचे सीएम ने दफ्तर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी ली। इस दौरान आरटीओ दिनेश दफ्तर में नहीं मिले। सीएम ने मुख्य सचिव को तत्काल निर्देश दिए कि आरटीओ को तत्काल सस्पेंड किया जाए। साथ ही देरी से आने वाले और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment