Ad image

सांस की नली में फंसी इमली की गुठली मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ शहर में एक दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में एक मासूम बच्ची की जान चली गई। थरकोट में एक आठ वर्षीय बच्ची की सांस नली में इमली की गुठली फंस गई। परिजन मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। थरकोट निवासी अंकिता दुकान से इमली खरीद कर खा रही थी। इस दौरान गलती से उसने इमली की गुठली भी निगल ली, जो उसकी गले में फंस गई। इससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई।
परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मासूम को हल्द्वानी लेकर जा रहे थे। लेकिन, जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
Share This Article
Leave a Comment