Ad image

इस बार भी उत्तराखंड में विरासत मेला, ३० अक्टूबर देहरादून में आयोजित होगा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
देहरादून ।”उत्तराखंड विरासत” का कार्यक्रम इस साल भी २९ एवम ३० अक्टूबर २०२२ को देहरादून में आयोजित किया जायेगा।
विशेष आकर्षण:
१. उत्तराखंड के सुदूर गांव कस्बों की प्रतिभाओं को राजधानी में मंच प्रदान करना एवम उनका प्रदर्शन।
२. हस्तकला व अन्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं की कलाओं का प्रदर्शन एवम उनके उत्पादों का विवरण, वितरण।
३. विलुप्त होती उत्तराखंड संगीत की विधाओं, ढोल दमाऊ, रणसिंघा तथा लोक नृत्यों का प्रदर्शन।
४. उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायकों तथा संगीत प्रतिभाओं का सम्मान तथा उनके साथ एक सुर संगीत संध्या।
आप सभी लोग इस कार्यक्रम में सहभागी हो कर इसे सफल बनाने के लिए सादर आमंत्रित हैं! 🙏
Share This Article
Leave a Comment