भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया को धूमधाम से मनाया गया

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

सौम्यकाशी उत्तरकाशी में स्थित भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुरातन ध्वज को पवित्र मणिकर्णिका घाट पर विसर्जित कर नवीन ध्वज को को गंगाजल से अभिसिंचिंत कर मंदिर में ध्वज आरोहण किया गया। इस अवसर पर प्रात: काल से ही भक्तजनों ने मंदिर की 365 बार प्रदिक्षिणा कर पुण्य अर्जित किया. मंदिर में दैनिक पूजा पाठ के पश्चात भगवान परशुराम का विशेष श्रृंगार किया गया तत्पश्चात सुंदरकांड और उसके समाप्ति पर मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। तत्पश्चात नगर में भगवान परशुराम की भव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ के महंत श्री अजय पुरी जी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बुद्धि सिंह पंवार उपाध्यक्ष श्री महेंद्र पाल सिंह सजवाण मंदिर के पुजारी विनोद नौटियाल अनूप नौटियाल, पुजारी एवं प्रबंधक शैलेंद्र नौटियाल प्रसिद्ध कथावाचक श्रीशिवराम भट्ट जी श्री मुरारी लाल भट्ट सुभाष चंद्र नौटियाल माधव प्रसाद भट्ट राजेंद्र प्रसाद भट्ट मोहन डबराल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश सभासद अमेरिकन पुरी चंद्रशेखर भट्ट राजीव सेमवाल हेमराज बनूणी, प्रताप सिंह बिष्ट, सभासद अमेरिकन पुरी चंद्रशेखर भट्ट राजीव सेमवाल हेमराज बनूणी,प्रधानाचार्य डाक्टर द्वारिका नौटियाल, सुदीप, नागेंद्र पुरी गोपाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विकास सेमवाल, नागेंद्र रावतपारस कोटनाला., विश्वनाथ मंदिर के सेवा मंडल के अनेक सदस्य विभिन्न मंदिरों की कीर्तन मंडलियों सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। तत्पश्चात मंदिर में प्रसाद आदि का वितरण किया गया। भजन- कीर्तन अद्यतन जारी है.

Share This Article
Leave a Comment