देवाधि देव की पावन भूमि , उत्तरकाशी में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा २०२६ के सप्तम दिवस पर आज, कथा से पूर्व आयोजित हुई प्रतिभा प्रदर्शन में, ब्राइट एजुकेशन अकैडमी, उत्तरकाशी से शंखनाद में कृष्ण कुमार, श्लोक गायन में सृष्टि व अदिति एवं भक्ति गायन में आदित्य गुसाईं ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रतिभागिता के लिए पुरुस्कारित भी किया गया । इस अवसर पर उनके अध्यापक ईशा जी एवं सोनाली जी भी उपस्थित रहे । श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम से सिद्धि व्यास एवं दिव्यांशी कुड़ियाल ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी ।
आज की कथा के यजमान श्री महावीर खरोला जी एवं परिवार तथा श्री रमेश चौहान जी एवं परिवार रहे। आज की कथा में अतिथि के रूप में श्री हनुमान मंदिर, उत्तरकाशी से श्री प्रेम सिंह पंवार (प्रबंधक) एवं श्री शिव प्रसाद भट्ट जी (पुजारी), गोपेश्वर मंदिर, उत्तरकाशी के महंत श्री मुकेश पुरी जी, भगवान हरि महाराज के पशवा श्री उत्तम मिश्रा जी एवं श्री नरेन्द्र पंवार जी उपस्थित रहे । इस अवसर पर गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के रूप में युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती कर समाज में एक प्रभावी पहल करने वाले उनके संस्थापक श्री चंद्र मोहन पंवार जी भी उपस्थित रहे ।
हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी भगवान की प्रेरणा से इस शिव महापुराण में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों एवं संस्थाओं का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया , जिस कड़ी में आज उत्तरकाशी जनपद की स्वच्छता में अपनी प्रतिभागिता देने वाली मातृ शक्ति का आदरणीय व्यास पीठ द्वारा सम्मान किया गया । श्रीमती शिवचन्द्री कलूडा, श्रीमती सुमति डबराल, श्रीमती अर्चना रतूड़ी, श्रीमती किरण खरोला, श्रीमती निर्मला चौहान, श्रीमती संगीता सिंघल, श्रीमती उषा थपलियाल, श्रीमती रोली रावत , उर्मिला एवं देविका जी पुरुस्कारित हुईं । उत्तरकाशी की बेटी स्वाति नौटियाल जिसने वर्ष २०२३ में भारतीय संसद में उत्तरकाशी प्रतिनिधित्व किया था, हमारे बीच इस कथा में पहुंची और नशा मुक्ति उन्मूलन पर अपना वक्तव्य दिया ।
मातृ शक्ति को समर्पित इस एक और दिवस पर जनपद में सक्रिय गंगा मंदिर कीर्तन मंडली एवं शक्ति माता कीर्तन मंडली भी व्यास पीठ द्वारा सम्मानित की गई ।
आदरणीय महंत जयेंद्र पुरी जी के मार्गदर्शन में अपनी ४६ वीं आवर्ती में पहुंचे, इस श्री शिव महापुराण कथा २०२६ का आयोजन ०२ अगस्त से १२ अगस्त २०२६ तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के पंडाल में प्रतिदिन दिन 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक किया जाएगा तथा सनातन के मूल्यों को दर्शाती बाल प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य एवं उपलब्धि पाने वाले जनपद के अनेकों और नायकों के सम्मान की यह शृंखला भी अग्रसारित रहेगी।
शिव महापुराण कथा का दैनिक लाइव प्रसारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के सोशल मीडिया (यूट्यूब और फेसबुक) पर उपलब्ध है साथ ही साथ सभी संबंधित अपडेट्स भी हमारे सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती है ।
आज की कथा में महंत अजय पुरी, विजय पुरी, पूर्णानंद भट्ट, ममराज नेगी, रमेश चौहान, मोहन डबराल, संजय अरोड़ा, सुरेंद्र गंगाडी, जितेंद्र पंवार, गणेश सेमवाल, कुशाल पंवार, गोपाल रावत, अर्चना रतूड़ी, उषा जोशी, शकुंतला गुसाईं, जगदंबा चौहान ,अनीश सुजल, सौरव, सिधेश, अंकुश, आरव, आरुष, पृथ्वीराज, मनदीप आदि उपस्थित रहे।



